मध्य प्रदेश ने बैकपुट पर धकेला मुंबई, यश दुबे-शुभम ने जमाई सेंचुरी, अद्र्धशतक बनाकर खेल रहे रजत

By: Jun 25th, 2022 12:06 am

एजेंसियां— बंगलूर

मध्य प्रदेश और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बंगलूर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने सरफराज खान के शतक के दम पर 374 रन बनाए। इसके जवाब में मध्य प्रदेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं। एमपी के लिए यश दुबे और शुभम शर्मा ने शतक जड़े हैं। मध्य प्रदेश की टीम अभी भी 6 रनों से पिछड़ी हुई है। पर एक बार टीम ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली तो उसके पहले रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी, क्योंकि नियम के मुताबिक रणजी ट्रॉफी का फाइनल ड्रॉ होता है, तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर विजेता का फैसला होगा और ऐसे में मध्य प्रदेश के खिताब जीतने की ज्यादा उम्मीदें हैं।

फाइनल में दो दिन का खेल शेष रहते मध्य प्रदेश पहली पारी में मुंबई से मात्र छह रन पीछे है और उसने पहली बार रणजी खिताब जीतना भी सुनिश्चति कर लिया है। मंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी एमपी टीम के लिए यश दुबे ने 336 गेंदों पर 133 रन में 14 चौके लगाए, जबकि शुभम ने 215 गेंदों पर 116 रन में 15 चौके और एक छक्का लगाया। स्टंप्स के समय रजत पाटीदार 67 और कप्तान आदत्यि श्रीवास्तव 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App