त्रिदेव सम्मेलन में पांवटा साहिब से पहुंचे सबसे ज्यादा वर्कर

By: Jun 25th, 2022 12:55 am

कार्यालय संवाददाता-पांवटा साहिब
सोलन जिला के पुलिस मैदान में गत दिवस आयोजित शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन में पांवटा साहिब भाजपा मंडल ने अपनी ताकत दिखाई है। यहां से सम्मेलन में ग्राम केंद्र प्रमुख और त्रिदेव ने 98 फीसदी उपस्थिति दर्ज करवाई जो 17 मंडलों में से सबसे अधिक रही। वहीं जुब्बल कोटखाई से सबसे कम 36 फीसदी और शिलाई मंडल से 50 प्रतिशत प्रेजेंस रही। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त सम्मेलन में 17 मंडल के 6649 ग्राम केंद्र प्रमुख और त्रिदेव में से 4355 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कारवाई जो कुल 66 प्रतिशत है। इसमें ग्राम केंद्र प्रमुख की उपस्थिति 399/572 तथा त्रिदेव 3957/6087 उपस्थित हुए। इसमें सबसे अधिक मौजूदगी पांवटा साहिब मंडल की रही।

पांवटा साहिब के 103 बूथ से 309 त्रिदेव में से 300 सम्मेलन में पहुंचे। साथ ही ग्राम केंद्र प्रमुख की उपस्थिति 22/29 रही। दूसरे स्थान पर नाहन मंडल से 91 फीसदी उपस्थिति रही। तीसरे नंबर पर सर्वाधिक मौजूदगी में 85 प्रतिशत उपस्थिति के साथ दून मंडल रहा। ऐसे में एक बार फिर से पांवटा साहिब भाजपा मंडल और ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने साबित कर दिया है कि वह जमीनी स्तर पर कितनी मेहनत करते हैं और पार्टी व संगठन के आधार से जुड़े हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App