शांतिपूर्ण तरीके से हो विरोध-प्रदर्शन

By: Jun 21st, 2022 12:02 am

भारत सरकार ने युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए अग्निपथ योजना आरंभ की है, लेकिन देश के विभिन्न हिस्सों में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसकी आड़ में तोड़फोड़ और आगजनी करना हमारे संविधान के खिलाफ है। इसमें खास बात यह है कि जो युवा तोड़फोड़ या आगजनी करके देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाएंगे, पुलिस उनके विरुद्ध केस दर्ज करेगी। यदि ऐसा होता है तो ऐसे युवा नौकरी से वंचित रह जाएंगे और उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। सरकार ने स्पष्ट कहा है कि चार वर्ष के बाद इन अग्निवीरों को आरक्षण दिया जाएगा। इनमें 25 फीसदी युवा भारतीय सेना में शामिल किए जाएंगे और दूसरे अग्निवीरो को सशस्त्र बलों और सिविल सेवा में आरक्षण दिया जाएगा।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App