Rakesh Tikait : टिकैत की किसानों को नसीहत, फसल के अच्छे दाम पाने को करना होगा संघर्ष

By: Jun 23rd, 2022 12:08 am

ऊना के सनोली गांव में राकेश टिकैत की प्रदेश के किसानों को नसीहत

स्टाफ रिपोर्टर – संतोषगढ़

हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर लोग खेती-बाड़ी से जुड़े हं, लेकिन उनको उनकी फसल के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हंै। इसके लिए वे लड़ाई लड़ रहे है। किसानों को अपनी फसलों के अच्छे दाम पाने के लिए साथ मिलकर संघर्ष करना होगा। यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत ने जिला ऊना के गांव सनोली में कही। इससे पहले राकेश टिकैत बुधवार को गांव सनोली में जिला ऊना किसान यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर राकेश टिकैत ने गांव में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर माथा टेका। वहीं, किसानों के साथ रूबरू होते हुए किसानों की समस्याओं को भी सुना। राकेश टिकैत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल का किसान भी तंगी की हालत में है और उसकी फसलों के रेट ठीक नहीं मिल रहे हैं। सरकारों को जो समर्थन करना चाहिए, वह सरकारें नही कर रही है।

उनकी फसल की खरीद एमएसपी पर नहीं हो रही है। चाहे वह गेहंू, मक्का, धान या सब्जी वाला किसान ही क्यों न हो। किसी को अच्छे फसल के रेट नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी यहां सेब की फसल के किसानों के लिए आ चुके है।। उन्होंने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को भी फेल व गलत योजना करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना से युवाओं का बल टूटेगा। इस मौके पर उनके साथ अनिंद्र सिंह नौटी संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा, अनुज सिंह युवा प्रदेश अध्यक्ष उतर प्रदेश, भूपिंदर सिंह लाडी महासचिव भारतीय किसान मोर्चा हरियाणा, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा नादौन बड़सर, एसजीपीसी सदस्य दलजीत सिंह भिंडर, बृजेश शर्मा,विपन वल्यान, जोरावर सिंह, इकवाल सिंह,रणजीत सिंह व जरनैल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App