नयनादेवी मंदिर न्यास के पैसे का दुरुपयोग

विधायक रामलाल ठाकुर ने गांव वासा में जनता को संबोधित करते हुए घेरी भाजपा सरकार
निजी संवाददाता- नयनादेवी
भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शासनकाल में माता नयनादेवी मंदिर न्यास का पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बात पूर्व मंत्री एवं वर्तमान नयनादेवी विधानसभा के विधायक रामलाल ठाकुर ने यहां के समीप गांव वासा में जनता को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने रिश्तेदारों को पंजाब में माता श्रीनयनादेवीजी का पैसा यस बैंक में जमा करवा कर वहां से अपने रिश्तेदारों को गाडिय़ां फाइनांस करवाई गई हैं। रामलाल ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि रणधीर शर्मा ने अपने रिश्तेदारों को 5 गाडिय़ां फाइनेंस करवाई हैं। इसकी जांच होनी आवश्यक है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में विकास पूरी तरह से ठप हो गया है यहां तक की पुलिस भर्ती मामले में पेपर लीक हुए हैं।

कांग्रेस सरकार सत्ता में आते ही इन सब की छानबीन करेगी। गांव वासा में भारतीय जनता पार्टी को छोडक़र कई लोग काग्रेस में शामिल हुए जिनमें गट्टू राम, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, दर्शन सिंह, इंद्र सिंह, बीरबल, पाल, तरसेम सिंह, सुखदेव सिंह, हरदीप सिंह, भाग सिंह, सुखो देवी तथा सुरजीत कौर ने अपने परिवारों के साथ भाजपा को छोडक़र कांग्रेस का दामन थाम लिया। रामलाल ठाकुर ने इन सब को हार पहनाकर कर स्वागत किया। इससे पूर्व रामलाल ठाकुर ने गांव नीलां में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। वहीं, विधायक श्रीनयनादेवी जी राम लाल ठाकुर ने आज विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कोटखास के बासा गांव के 15 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। श्रीनयनादेवी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इन सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। ठाकुर ने ग्राम पंचायत टोबा के नीलां गांव मे जनसहयोग से और अपनी विधायक निधि से एक लाख रुपए से दी गई विधायक निधि से बनाए गए सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया।