रिजल्ट… बेटियों ने रोशन किया नाम

By: Jun 30th, 2022 12:18 am

ऊना-हमीरपुर-बिलासपुर में दसवीं के परीक्षा परिणाम में छाए होनहार, अध्यापकों ने अभिभावकों-छात्रों को दी बधाई

नीलकांत भारद्वाज- हमीरपुर
जिला हमीरपुर से टॉप टेन में जगह बनाने वालों में गीतांजलि पब्लिक स्कूल घलोल धनेटा की छात्रा अनुष्का राणा ने 690 अंक हासिल कर बोर्ड मैरिट में चौथा, नीलम पब्लिक स्कूल बीहडू बिझड़ी की छात्रा दीक्षिता ने 689 अंक लेकर पांवां, नीलम पब्लिक स्कूल बीहडू बिझड़ी के छात्र सौरभ शर्मा व ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा संपदा कुमारी ने 688 अंक लेकर मैरिट में छठा, उदिषा पब्लिक स्कूल कलोह की छात्रा कृति लगवाल, शिवा पब्लिक स्कूल मोहालवीं कि छात्रा रिद्धिमा शर्मा, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा आयुषि ठाकुर, नीलम पब्लिक स्कूल बीहडू बिझड़ी की छात्रा सिमरन चौहान ने 687 अंक लेकर मैरिट में सातवां, बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह के प्रशांत शर्मा व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोड़ैअंब की छात्रा कल्पना शर्मा ने 686 अंक लेकर बोर्ड मैरिट में आठवां, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी की छात्रा इप्सिता व नीलम पब्लिक स्कूल की छात्रा मनीषा शर्मा ने 685 अंक लेकर बोर्ड मैरिट में नौवां स्थान हासिल किया है, वहीं गीतांजलि पब्लिक स्कूल की छात्रा सरिशा, न्यू ब्राइट सन मॉडल स्कूल बड़सर की छात्रा श्रुति शर्मा, एलएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल कीछात्रा शायरी ठाकुर, खुशी शर्मा, बुंबलू हार पब्लिक स्कूल की छात्रा राधिका शर्मा, रितिका शर्मा, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की छात्रा इरा, ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा शिप्रा धीमान, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की छात्रा अपूर्वा व छात्र आयुष शर्मा ने 684 अंक लेकर बोर्ड मैरिट में दसवां स्थान हासिल किया है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App