कांगड़ा पहुंची संत जागृति यात्रा

By: Jun 26th, 2022 12:45 am

बाण गंगा के दिव्य तट पर बाल योगी स्वामी ज्ञान नाथ ने यात्रा पर दी जानकारियां

दिव्य हिमाचल टीम -कांगड़ा
हरिद्वार के सर्वानंद घाट से जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नृसिंहानंद गिरी का संदेश लेकर संत जागृति यात्रा आरंभ हुई है। यह यात्रा अब प्रदेश में बाबा बालक नाथ, मां ज्वाला जी होते हुए कांगड़ा की पावन धरती तक पहुंच गई है। जहां संतों ने यात्रा का भरपूर स्वागत किया और अपना हर तरह का सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। यहां बाण गंगा के दिव्य तट पर प्रेस वार्ता में बाल योगीस्वामी ज्ञान नाथ ने यात्रा की सभी जानकारियां दी गईं। प्रथम चरण में यह यात्रा संपूर्ण हिंदीभाषी क्षेत्र में जाएगी और सभी धार्मिक मठ मंदिरों और आश्रमो तक संत जागृति संदेश को लेकर जाएगी। दूसरे चरण में यह यात्रा दक्षिण भारत जाएगी, जिसमें महामंडलेश्वर यति नृसिंहानंद गिरी भी भाग लेंगे। यह यात्रा अपने अंतिम चरण में हरिद्वार के संतों के दर्शन करेगी और उन्हें पूरे देश के सन्तो से हुए विचार विमर्श के बारे में जानकारी देगी। संत जागृति यात्रा अब दो समूहों में बंटकर हो रही है। एक समूह बालयोगी ज्ञाननाथ महाराज और दूसरा समूह स्वामी अमृतानंद महाराज के नेतृत्व में भ्रमण करके महामंडलेश्वर यति नृसिंहानंद गिरी जी का पत्र देश के सभी संतों तक लेकर जाएंगे और उनसे सनातन धर्म और सनातन धर्म के मानने वालों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह करेंगे।

योगी ज्ञाननाथ जी महाराज के नेतृत्व में संत जागृति यात्रा पंजाब, हिमाचल और हरियाणा जाएगी तथा स्वामी अमृतानंद महाराज के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान व अन्य हिंदी भाषी राज्यों में जाएगी। यात्रा के बारे में बताते हुए बालयोगी ज्ञाननाथ महाराज ने कहा कि आज सनातन धर्म पर अभूतपूर्व संकट है। यदि हिंदुओं का जनसंख्या अनुपात इसी तरह घटता रहा, तो वो दिन दूर नहीं जब भारत इस्लामिक देश बन जाएगा। अगर भारत इस्लामिक देश बना तो अब हिंदुओं को भागने की भी जगह नहीं मिलने वाली है। ये बात मौलाना अब जोर-शोर से कहने भी लगे हैं। अब संत समाज को आगे आकर सनातन धर्म और भारत राष्ट्र की रक्षा के लिए पहल करनी ही पड़ेगी। यह यात्रा संतों से यही निवेदन करने के लिए की जा रही है। यह छोटी सी साधारण यात्रा सनातन धर्म और विश्व इतिहास पर अपना अमिट प्रभाव छोड़ेगी, जो संदेश यह यात्रा आज मां गंगा के तट से लेकर जा रही है, उसके महत्त्व को नहीं समझा गया, तो सनातन धर्म को बचाना असंभव हो जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App