शिक्षा मंत्री के जिला में स्कूल बदहाल

By: Jun 26th, 2022 12:55 am

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा , ऐसे हालात में कैसे आगे बढ़ेंगे बच्चे, शिक्षकों की भारी कमी

मोहर सिंह पुजारी-कुल्लू
हिमाचल के कुल्लू दौरे पर शनिवार को आए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ढोल-नगाड़ों के साथ हिमाचल आम आदमी पार्टी और आम आदमी पार्टी कुल्लू ने जोरदार स्वागत किया। कॉलेज गेट के सामने मुख्य मार्ग से लेकर ढालपुर ढालपुर चौक तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सडक़ के दोनों तरफ खड़े होकर स्वागत किया। वहीं, इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नाटी भी डाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खूब जोश दिखा। वहीं, दोनों मुख्यमंत्री जिस्पी में बैठकर हसंते-मुस्कारते चेहरों और हाथ जोडक़र जनता का अविवादन करते रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जिला मुख्यालय कुल्लू में उसी स्थान से लेकर ढालपुर चौक तक गर्मजोशी के साथ अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच हुए स्वागत को लेकर दोनों मुख्यमंत्री खुश दिखे। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार पर खूब तंज और यहां की अनदेखी के आरोप जड़ दिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता भोली-भाली है। यहां की शांत स्वभाव वाली जनता की हिमाचल सरकार अनदेखी कर रही है। स्कूलों के हालात बेहद नाजुक हैं। जर्जर भवनों में कई जगह बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यही नहीं स्कूलों में स्टाफ नहीं है। ऐसे में कैसे यहां के बच्चे कैसे आगे निकलेंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू के अपने शिक्षा मंत्री होते हुए भी यहां हालात खराब हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला से तिरंगा यात्रा शुरू कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। ( एचडीएम)

कुछेक कांगे्रस नेताओं की मौजूदगी रही चर्चा में
अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कुछ कार्यकर्ताओं का शामिल होना भी खास रहा।

ढोल-नगाड़ों के साथ अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान का स्वागत
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App