दोनों सगी बहनों का रेगुलर फ्रेंड था सन्नी शेरावत

By: Jun 25th, 2022 12:55 am

पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा, गोलीकांड के लिए प्रयोग हुए हथियारों की जांच में जुटी पुलिस

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
मर्डर तो पर्यटन नगरी मनाली में आज तक कई हुए। किसी की लाशें ब्यास किनारे मिली, किसी की शैड में, स्लीपिंग बैग और किसी की लाशें कूड़े के ढेर में मिलीं। लेकिन शुक्रवार को मनाली के शुरु में जो गोलीकांड हुआ है, इससे क्षेत्र पर्यटन नगरी मनाली के लोग दहशत में है। हालांकि पत्नी के अवैध रिश्तों को सहन नहीं करने पर दिल्ली के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी को गोली से उड़ा डाला। फिर अपने आप को शर्मसार महसूस करते हुए गोली मारी और खुद भी मौत के मुंह चढ़ गया। लेकिन जिस तरह से यहां हथियारों के साथ यह मर्डर हुआ है, इससे मनालीवासी दहशत में हैं। चर्चाओं का बाजार है कि गोलीकांड में जो हथियार का प्रयोग हुआ है यह बिना लाइसेंस के हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन से मनाली आने वाले हर लोगों की प्रमुखता से जांच करने की मांग की गई है, ताकि ऐसे हथियार लेकर बाहरी राज्यों के लोग इस तरफ न आएं। लिहाजा, इस गोलीकांड से पर्यटन नगरी मनाली फिर शर्मसार हुई है। मनाली के होटल में इस तरह का यह पहला गोलीकांड माना जा रहा है। लीज पर होटल लेकर महिला ने यहां पर प्रेम प्रसंग चलाया था। पति मनाली के शुरु से करीब 110 किलोमीटर के आसपास बंजार क्षेत्र में कैंपिंग चलाता था। लेकिन पत्नी मनाली के शुरु में लीज पर होटल चलाती थी। शुक्रवार को जब अचानक पति सुबह-सबेरे ही शुरु पहुंचा तो पत्नी के अवैध रिश्तों का सरेआम खुलासा हुआ और पति ने प्रेमी को भी उड़ाया और खुद पर भी गोली दागी। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि शुरु में 30 वर्षीय रवलीन कौर चाबला व उसकी बहन 24 वर्षीय अशनीत कौर ने एक स्थानीय व्यक्ति से लीज पर करीब छह महीने पहले होटल लिया था।

गुरुवार रात को दोनों का फ्रैंड 31 वर्षीय सन्नी शेरावत पुत्र कुलदीप कुमार निवासी आरजड डी 67 गली नंबर 3 मैन गोपाल नगर नजबगढ़ न्यू दिल्ली ए-43 आया था। डिनर तीनों से साथ किया था। यह रेगूलर फ्रैंड था। इसके बाद सन्नी होटल के 102 नंबर कमरे में रवलीन चावला के साथ सोने गया था और उसकी बहन होटल के टॉप फ्लोर में सोई थी। सबुह सबेरे ही रवलीन कौर का पति ऋष्व सक्सैना घियागी बंजार एरिया में कैंपग का व्यवसाय करता था, जो चार बजे होटल में आया। आते ही रिशेप्शन का रिकॉर्ड चैक किया। इसके बाद होटल के कमरों को चैक करते हुए टॉप फ्लोर की तरफ बढ़ा। जब वहां पर कमरे को नोक किया तो एक बहन ने अपनी बहन को जानकारी दी कि कोई कमरा नोक कर रहा है। ऐसे में में बाहर निकली, जैसे ही उसके पति को शक हुआ तो वह सीधा कमरे में घुस गया और अंदर पत्नी और उसका प्रेमी संदिग्ध अवस्था मिले। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने होटल को सील कर दिया है। फोरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटा रही है। जांच जारी है। हथियारों की जांच भी चल रही है। हर साक्ष्य पर पुलिस जांच कर रही है।

मनाली में यह मर्डर
छह अप्रैल 2022 को चचोगा में स्लीपिंग बैग में महिला की मिली महिला की लाश अक्तूबर 2020 में ओल्ड मनाली में महिला का शैड में ब्लाइंड मर्डर जुलाई 2019 में नाबालिग किशोरी की हत्या


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App