कुएं में गिरे बुजुर्ग की बचाई जान

By: Jun 14th, 2022 12:20 am

 बगलैहड़ पंचायत के गोला का है मामला, पुलिस जवानों ने किया रेस्क्यू

आरुणि पाठक-नालागढ़
पुलिस ने कुएं में गिरे एक वयोवृद्ध व्यक्ति को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई है। मामला बगलैहड़ पंचायत के गोला गांव का है जहां एक बुजुर्ग अचानक कुएं में गिर गया था। जिसे जोघों पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कडी मशक्कत से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के इस प्रयास की लोग काफी तारीफ कर रहे है। बुजुर्ग को कुएं से निकालकर जंाच के लिए नालागढ़ अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के बाद स्वस्थ पाए जाने पर उन्हे छुट्टी दे दी गई।

जानकारी अनुसार उपमंडल की बगलैहड पंचायत में एक व्यक्ति की जान बचाने पर पुलिस की क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। नालागढ़ के गोला गांव निवासी 85 वर्षीय बुर्जुग प्रीतम सिंह सोमवार सुबह सात बजे साथ लगते खेत में घूमने गया हुआ था। कुएं के आसपास झाडिय़ां होने के चलते उन्हें कुएं का आभास नहीं हुआ और वह अचानक कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दीवानचंद, नंद किशोर और परमीत ने स्थानीय लोगों की सहायता से रस्सी डाल कर बुर्जुग को सुरक्षित बाहर निकाला और नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App