ऊना में सीएम को काले झंडे दिखाने पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता
जिला में कार्यकर्ताओं की सरेआम गुंडागर्दी, सत्ती-सतपाल रायजादा ने मारपीट पर जताई चिंता
जितेंद्र कंवर- ऊना
वित्तायोग के अध्यक्ष व पूर्व विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सीएम को काले झंडे दिखाने व मारपीट की घटना को कांग्रेस की गुंडागर्दी का प्रतीक करार दिया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस ओच्छी हरकतों पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि सीमए व नेता प्रतिपक्ष के बीच हर रोज ब्यानवाजी हो रही है। हाल ही में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी ऊना आए,लेकिन भाजपा ने उनको काले झंडे नही दिखाए। लोकतंत्र में बातचीत के जरिएं अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आठ-दस कार्यकर्ताओं के साथ काले झंडे दिखाने का प्रयास कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस प्रकार की गुंडागर्दी को कतई सहन नही किया जाएगा तथा ऊना विधानसभा क्षेत्र में भविष्य में ऐसी किसी भी कार्रवाई पर कड़ा प्रत्युत्तर दिया जाएगा।
वहीं, ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल रायजादा ने युंका नेताओं के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की शह पर युंका कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की मौजूदगी में मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती ने युंका कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाने पर जमीन में गाड़ देने की धमकी दी व कार्यकर्ताओ को मारपीट के लिए हल्लाशेरी दी, जोकि लोकतंत्र की स्वस्थ परपंरा नही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार सबको है तथा इसे दबाने का भाजपा सरकार का प्रयास कभी सफल नही होगा। प्रदेश की जनता की आवाज को दमनकारी नीतियों से दबाया नही जा सकता। उन्होंने इस पुरी घटना में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पुरे मामले में दोषी लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए,अन्यथा कांगे्रस सडक़ों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेगी। (एचडीएम)