रिटायरमेंट से पहले दिलवा गए 742 करोड़ का प्रोजेक्ट, जलशक्ति विभाग के सचिव विकास लाबरू सेवानिवृत्त

By: Jul 1st, 2022 12:04 am

 मंत्री ने दी फेयरवेल पार्टी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-शिमला
जलशक्ति विभाग के सचिव विकास लाबरू रिटायर होने के एक रोज पहले फ्रांस फंडिड 742 करोड़ का एएफडी प्रोजेक्ट भी क्लीयर करवा गए। 29 जून को इस प्रोजेक्ट का लोन एग्रीमेंट भारत सरकार ने अप्रूव कर दिया है। बुधवार को ही हिमाचल सरकार को इसकी कॉपी मिली। इसके साथ विकास लाबरू के जलशक्ति सचिव रहते हुए कुल 1933 करोड़ के बाहया सहायता प्राप्त प्रोजेक्ट क्लीयर हुए हैं। इनमें 756 करोड़ का एनडीबी फंडिड रूरल वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट, 1088 करोड़ का एडीबी फंडेड वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट और 742 करोड का फ्रांस फंडेड सीवरेज प्रोजेक्ट शामिल है। विकास लाबरू के जलशक्ति सचिव रहते हुए लगातार दो साल जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल को करीब 1000 करोड़ का इंसेंटिव भारत सरकार से मिला है। करीब 600000 नए पेयजल कनेक्शन इस दौरान लगाए गए।

जल जीवन मिशन में इस साल 2000 करोड़ के आसपास बजट खर्च किया जा रहा है। विकास लाबरू ने 1988 में प्रशासनिक सेवा को ज्वाइन किया था और 34 साल की सेवाओं के बाद गुरुवार को वह रिटायर हुए। मंत्री ने रिटायर हो रहे सचिव को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और सक्रिय जनसेवा में बने रहने का आग्रह किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह को अब तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जबकि अमिताभ अवस्थी को बागबानी के साथ जलशक्ति विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। अश्वनी राज शाह को बैकवर्ड क्लासेस फाइनांस कॉरपोरेशन का एमडी लगाया गया है। महिला आईएएस तोरुल एस रवीश को पीडब्ल्यूडी और आईटी का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है जबकि अनुराग चंद्र अब एडीसी बिलासपुर होंगे। एचएएस अधिकारी घनश्याम चंद से भवन निर्माण कामगार बोर्ड के सेक्रेटरी का कार्यभार वापस ले लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App