महंगाई से राहत : व्यावसायिक गैस सिलेंडर अब 190 रुपए सस्ता, 2210 रुपए चुकाने हाेंगे

By: Jul 2nd, 2022 12:10 am

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला
हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक गैस सिलेंडर 190 रुपए सस्ता हो गया है। व्यावसायिक उपभोक्ताओं को इस माह गैस सिलेंडर लेने के लिए 2210 रुपए चुकाने पड़ेंगे। शुक्रवार को जुलाई के लिए जारी हुए गैस सिलेंडर के दाम से कारोबारियों को हल्की राहत मिली है।

लगातार दूसरे माह व्यावसायिक सिलेंडरों के दाम घटे हैं। उधर, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम इस माह भी नहीं बढ़े हैं। उपभोक्ताओं को 1105 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलेगा। इसमें डिलीवरी शुल्क शामिल है। मई और जून में भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App