बारिश और धुंध के बीच सैलानियों ने खूब की मस्ती

By: Jul 4th, 2022 12:21 am

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
रविवार को राजधानी में रिज व मालरोड की सैलानियों ने बारिश और धुंध के बीच ठंडक भरे मौसम में सैर की और यहां की नैसर्गिक सुंदरता का लुत्फ उठाया। वीकेंड पर सैलानियों ने राजधानी का रूख किया है, क्योंकि मैदानी इलाकों में गर्मी और ग्रीष्मकालीन स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण पर्यटकों ने राजधानी का छुट्टियों का पैकेज बनाया हुआ है।

यही कारण है कि राजधानी सहित आसपास के क्षेत्रों में होटलों, गेस्ट हाउसों की आक्युपेंसी बढ़ गई है। रिज, मालरोड के अलावा सैलानियों ने जाखू, कालीबाड़ी सहित कुफरी, फागू, नारकंडा, नालदेहरा, चायल आदि पर्यटक स्थलों में जाकर सैर की और यहां की वादियों और ठंडक भरे मौसम को खूब निहारा।

राजधानी का रविवार को 23 डिग्री रहा तापमान
राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा है, जिससे यहां का मौसम कूल-कूल हो गया है। यही नहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो तीन दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे और बारिशें होगी और अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की संभावनाएं है। सैलानी भी यहां के ठंडे मौसम का लुत्फ लेने के लिए राजधानी पहुंच रहे है। बारिश से जिला में 7.35 लाख का नुकसान जिला शिमला में हो रही बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत और चार लोग घायल हो गए है। जिला शिमला में रविवार को एक पक्का मकान व एक दुकान को क्षति भी पहुंची है, जिससे 3.35 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। अभी तक जिलाभर में 7.35 लाख का नुकसान हो चुका है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App