इलाहाबाद के स्तंभ में किसकी उपलब्धियां उत्कीर्ण हैं?

By: Jul 4th, 2022 12:05 am

1. रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया?

(क) अरबों द्वारा
(ख) हंगेरियाइयों द्वारा
(ग) हूणों द्वारा
(घ) तुर्कों द्वारा

2. आर्यभट और वराहमिहिर के सुविख्यात नाम किसके युग के साथ संबंधित हैं?

(क) गुप्त वंश
(ख) कुषाण वंश
(ग) मौर्य वंश
(घ) पाल वंश

3. इलाहाबाद के स्तंभ में किसकी उपलब्धियां उत्कीर्ण हैं?

(क) चंद्रगुप्त मौर्य
(ख) समुद्र गुप्त
(ग) विक्रमादित्य
(घ) स्कंदगुप्त

4. चीनी यात्री फाहियान किस गुप्त शासक के शासनकाल के दौरान भारत आया था?

(क) चंद्रगुप्त मौर्य
(ख) समुद्र गुप्त
(ग) चंद्रगुप्त 11
(घ) कुमार गुप्त

5. गुप्त शासकों के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं हैं ?

(क) उन्होंने मुख्यत: उत्तर तथा मध्य भारत के भागों पर शासन किया
(ख) राजपद और सिंहासन सदा सबसे बड़े पुत्र को मिलता था
(ग) न्याय प्रणाली पहले की अपेक्षा बहुत अधिक विकसित थी
(घ) भूमिकरों में वृद्धि हुई और व्यापार तथा वाणिज्य पर करों में कमी

उत्तर 1 ग, 2 क, 3 ख, 4 ग,  5 ख


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App