ऐसा शिकार आपने सिर्फ टीवी पर देखा होगा: किस तरह तेंदुए से भिड़ गई गाय और अंत में जो हुआ…

By: Aug 19th, 2022 1:05 pm

गोपालपुर। पालमपुर के साथ लगते क्षेत्र गोपालपुर और चमोटू के बीच कुमारतां नामक क्षेत्र में एक कार चालक ने दिन दिहाड़े तेंदुए को गाय को अपना शिकार बनाते देखा। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार चालक ने गाय को तेंदुए के चुंगल से छुड़ाने का बहुत प्रयास किया।

उन्होंने गाड़ी के हॉर्न को लगातार बजाकर गाय को छुड़ाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने गाय को नहीं छोड़ा तथा गाय को गले से घसीटता हुआ जंगल के अंदर खाई में ले गया। दिन दहाड़े मेन रोड पर तेंदुए को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App