गुजरात से दबोचा लाखों की ठगी का आरोपी

By: Aug 7th, 2022 12:10 am

विपिन शर्मा—बीबीएन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ऑनलाइन ठगी के एक मामले में पुलिस ने ठग को गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पीडि़त से एक लाख 39 हजार रुपए ठग लिए थे। पुलिस ने जनवरी 2022 में ठगी का केस दर्ज किया था। इस संर्दभ में एसपी बद्दी के निर्देश अनुरूप शुरू हुई छानबीन के बाद शनिवार को आरोपी को बिहार से पकड़ लिया गया। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी में नितिन ठाकुर ने जनवरी 2022 को जालसाजी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस संर्दभ में केस दर्ज होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के आदेशानुसार गहन छानबीन शुरू की गई और ठगी के मामले में 29 वर्षीय आरोपी आकाश सिंह पुत्र विरेश सिंह निवासी गांव बूसावान डेरापार, थाना व डाकघर थावे, जिला गोपालगंज बिहार को साइबर सैल की सहायता से धर दबोचा। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App