वन विभाग में चहेतों को अवार्ड, एक ही विंग के कर्मचारियों को पुरस्कार देने पर उठे सवाल

By: Aug 3rd, 2022 2:20 pm

शिमला। वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश बादल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वन विभाग में कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए। यह पुरस्कार पहले से निर्धारित थे। वन विभाग ने एक ही विंग के कर्मचारियों को पुरस्कार दिए हैं।

बाकी सभी विंग को नजरंदाज किया गया है। सिर्फ अपने चहेतों को अवार्ड दिए हैं। इस बारे में जब वन विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो उनका कहना था कि बाकी विंग से डीएफओ की रिपोर्ट नहीं आई है। उनका आरोप है की इसमें अधिकारियों की मिलीभगत है। उन्होंने मांग उठाई है कि यह अवार्ड दोबारा से आबंटित किए जाए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो वह अनशन का रास्ता अपनाएंगे। इसके लिए वन विभाग जिम्मेदार होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App