देश की आजादी के जश्न में डूबी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़, प्रेस क्लब में लहराया गया तिरंगा

By: Aug 16th, 2022 12:45 pm

चंडीगढ़। देश की स्वतंत्रता दिवस की छतरी वर्षगांठ के मौके पर आज चंडीगढ़ प्रेस क्लब के सेक्टर 27 स्थित परिसर में किए गए प्रोग्राम में तिरंगा लहरा कर आजादी का जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के कर्मचारियों की ओर से परेड के बाद तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए अपनी जान न्योछावर कर देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

क्लब के अध्यक्ष सौरभ दुग्गल, सचिव के एस राणा, संयुक्त सचिव श्रेयसी ठाकुर और वित्त सचिव राजेश डल ने प्रेस क्लब के सभी मेंबरों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर क्लब के मेंबरों ने क्लब के कर्मचारियों को मिठाई बांटकर स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App