राज्यपाल ने दी पंजाब विधानसभा का सत्र बुलाने की मंजूरी, 27 सितंबर को होगा सेशन

By: Sep 25th, 2022 11:47 am

मुकेश संगर, चंडीगढ़।

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने विधानसभा सेशन बुलाने की मंजूरी दे दी है। अब 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से विधानसभा का सेशन होगा। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि राज्यपाल ने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। पंजाब विधानसभा का तीसरा सत्र 27 सितंबर को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में बुलाया गया है।

बता दें कि इस मुद्दे पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। शनिवार को दोनों पक्षों ने अपने स्तर पर एक-दूसरे का सम्मान बनाए रखने का प्रयास भी किया लेकिन आम आदमी पार्टी राज्यपाल पर लगातार हमलावर बनी रही और राज्यपाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने के आरोप लगाए। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने विधानसभा के 22 सितंबर को बुलाए गए सेशन की मंजूरी रद्द करने के बाद अपने प्रति जारी बयानबाजी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक पत्र लिखकर उनके दायित्व को लेकर नसीहत दी थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App