पहले भूतनाथ, फिर गांधी को नमन उसके बाद पड्डल से गरजीं प्रियंका

By: Oct 1st, 2022 12:05 am

मंडी – पहली बार छोटी काशी मंडी में सोमवार को पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडी पहुंचने पर सबसे पहले बाबा भूतनाथ मंदिर में पहुंच कर माथा टेका। उसके बाद उन्होंने गांधी चौक पर महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और फिर मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर उनके अपने ही गृह से कई हमले किए। दिल्ली से ही गले में रूद्राक्ष की माला पहन कर आई प्रियंका गांधी अपने साथ पूजा की सामग्री भी लेकर आई हुई थीं। सूट सलवार में होने के कारण प्रियंका गांधी ने बाबा भूतनाथ के गर्भ गृह में जाने की न तो जिद की और न ही प्रयास, उन्होंने बाबा भूतनाथ के महंत देवानंद सरस्वति के हाथों में ही पूजा की थाली थी और बाहर से खड़े होकर माथा टेका। इसके बाद प्रियंका गांधी ने मंडी के पड्डल मैदान में पहुंच कर भाजपा पर कई हमले किए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App