HP Election 2022: BJP के 62 चेहरे घोषित, 11 विधायकों के टिकट कटे, 2 मंत्रियों की सीटें बदली
रोहित शर्मा-शिमला।
शिमला। हिमाचल में सत्तारूढ़ दल भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 62 सीटों से चेहरे घोषित किए गए हैं, जबकि 6 सीटों पर फैसला रोक लिया गया है। कुल 62 सीटों में से 11 सिटिंग विधायकों का टिकट काट दिया गया है, जबकि दो मंत्रियों की सीटें बदली गई हैं। एक कैबिनेट मंत्री के बेटे को टिकट देने के कारण उनका टिकट कटा है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को शिमला शहरी के बजाय कसुम्पटी से टिकट दिया गया है, जबकि वन मंत्री राकेश पठानिया को नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव में उतारा गया है। लेकिन भाजपा ने परिवारवाद के खिलाफ अपने सख्त रूख में नरमी लाते हुए इस बार 3 परिवारों में टिकट दे दिए हैं।
पिछले कल हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से यह सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल 19 नए चेहरे भाजपा ने उतारे हैं, जबकि 11 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। जिन विधायकों के टिकट काटे हैं उनमें जियालाल, पवन नैयर, अर्जुन सिंह, विशाल नेहरिया, किशोरी लाल, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर, कर्नल इंद्र सिंह, कमलेश कुमारी और सुभाष ठाकुर के नाम हैं। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे को दिया गया है।
बता दें कि 62 सीटों में 5 महिलाओं को जगह मिली है, जबकि 6 सीटों पर फैसला भी होना है। जिन सीटों को लेकर अभी टिकट नहीं दिया गया है उनमें देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू, रामपुर, बड़सर और हरोली की सीटें हैं। भाजपा ने इस चुनाव पर अभी कुल 19 नए चेहरों पर दांव खेला है, जिसमें भरमौर से डॉक्टर जनक राज, चंबा से इंदिरा कपूर, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, जवाली से संजय गुलेरिया, धर्मशाला से राकेश चौधरी, आनी से लोकेंद्र कुमार, करसोग से दीप राज कपूर, द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर, धर्मपुर से रजत ठाकुर, सरकाघाट से दलीप ठाकुर, भोरंज से डॉक्टर अनिल धीमान, सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह, बिलासपुर से त्रिलोक जमवाल, रेणुका जी से नारायण सिंह, ठियोग से अजय श्याम, शिमला शहरी से संजय सूद, शिमला ग्रामीण से रवि मेहता, जुब्बल कोटखाई से चेतन सिंह बरागटा और किन्नौर से सूरत नेगी के नाम शामिल हैं।
भाजपा प्रत्याशियों की सूची-
विधानसभा सीट प्रत्याशी का नाम
सिराज जयराम ठाकुर
चुराह (अनुसूचित जाति) हंसराज
भरमौर (अनुसूचित जनजाति) डॉ. जनकराज
चंबा इंदिरा कपूर
डलहौजी डीएस ठाकुर
भटियात विक्रम जरयाल
नूरपुर रणवीर सिंह निक्का
इंदौरा (अनुसूचित जाति) रीता धीमान
फतेहपुर राकेश पठानिया
ज्वाली संजय गुलेरिया
जसवां प्रागपुर विक्रम ठाकुर
जयसिंहपुर (अनुसूचित जाति) रविंद्र धीमान
सुलह विपिन सिंह परमार
नगरोटा अरूण कुमार कुका
कांगड़ा पवन काजल
शाहपुर सरवीण चौधरी
धर्मशाला राकेश चौधरी
पालमपुर त्रिलोक कपूर
बैजनाथ (अनुसूचित जाति) मुल्खराज
लाहौल स्पीति (अनुसूचित जनजाति) रामलाल मारकंडे
मनाली गोविंद सिंह ठाकुर
बंजार सुरेंद्र शौरी
आनी (अनुसूचित जाति) लोकेंद्र कुमार
करसोग अनुसूचित जाति दीपराज कपूर
सुंदरनगर राकेश जम्वाल
नाचन (अनुसूचित जाति) विनोद कुमार
दरंग पूर्ण चंद ठाकुर
जोगिंद्रनगर प्रकाश राणा
धर्मपुर रजत ठाकुर
मंडी अनिल शर्मा
बल्ह (अनुसूचित जाति) इंद्र सिंह गांधी
सरकाघाट दलीप ठाकुर
भोरंज (अनुसूचित जाति) डॉ. अनिल धीमान
सुजानपुर कैप्टन रणजीत सिंह
हमीरपुर नरेंद्र ठाकुर
नादौन विजय अग्रिहोत्री
चिंतपूर्णी (अनुसूचित जाति) बलवीर सिंह चौधरी
गगरेट राजेश ठाकुर
ऊना सत्तपाल सिंह सत्ती
कुटलैहड़ वीरेंद्र कंवर
झंडुता (अनुसूचित जाति) जीतराम कटवाल
घुमारवी राजेंद्र गर्ग
बिलासपुर त्रिलोक जम्वाल
नैनादेवी रणधीर शर्मा
अर्की गोबिंद राम शर्मा
नालागढ़ लखविंद्र राणा
दून परमजीत सिंह पम्मी
सोलन (अनूसूचित जाति) डॉ. राजेश कश्यप
कसौली (अनुसूचित जाति) डॉ. राजीव सैजल
पच्छाद (अनुसूचित जाति) रीना कश्यप
नाहन डा. राजीव बिंदल
रेणुकाजी (अनुसूचित जाति) नारायण सिंह
पांवटा साहिब सुखराम चौधरी
शिलाई बलदेव तोमर
चौपाल बलवीर वर्मा
ठियोग अजय श्याम
कुसुमप्टी सुरेश भारद्वाज
शिमला शहरी संजय सूद
शिमला ग्रामीण रवि मेहता
जुब्बल कोटखाई चेतन बरागटा
रोहड़ू (अनुसूचित जाति) शशिबाला
किन्नौर (अनुसूचित जनजाति) सूरत नेगी
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App