‘सीआईआई चंडीगढ़ फेयर’ का उद्घाटन, प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में काटा रिबन
चंडीगढ़, अक्तूबर (ब्यूरो)
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने यहां सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय ‘सीआईआई चंडीगढ़ फेयर 2022’ का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उन्होंने इस वार्षिक मेले को लेकर वहां पहुंचे आगंतुकों को शुभकामनाएं दीं और मेले में लगी विभिन्न स्टालों का दौरा किया। प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मेले में स्टाल लगाने वाले छोटे व्यवसाय मालिकों के उन्होंने ऑटो.प्रदर्शनी का भी भ्रमण किया, जिसमें मेले में 16 ऑटो ब्रांड प्रदर्शित किए गए थे। चंडीगढ़ प्रशासक ने स्थानीय रूप से उपलब्ध जड़ी-बूटियों और पौधों के माध्यम से स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए सीआईआई-इंडियन वीमेन नेटवर्क चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा लगाए गए औषधीय पौधों के विशेष प्रदर्शन का भी दौरा किया। ‘सीआईआई चंडीगढ़ फेयर-2022’ में होम डेकोर, ऑटोमोबाइल, हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन परिधान, स्वास्थ्य देखभाल अन्य को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित करवाया गया है। इस मौके पर सीआईआई चंडीगढ़ के चेयरमैन राजीव कैला ने कहा कि पिछले 24 संस्करणों से, सीआईआई चंडीगढ़ फेयर हजारों आगंतुकों को सही उत्पादों और सेवाओं से जोडऩे में सहायक रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य दिवाली से पहले प्रमुख उपभोक्ता ब्रांडों को एक छत के नीचे लाना और आगंतुकों के लिए वन-स्टॉप शॉपिंग डेस्टिनेशन बनाना है। मुझे उम्मीद है कि सभी आगंतुक खरीददारी के विकल्पों का आनंद लेंगे और सीआईआई चंडीगढ़ फेयर 2022 की पेशकश का अधिकतम लाभ उठाएंगे।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App