जेपी नड्डा आज करेंगे भाजपा कार्यालय का लोकार्पण

By: Oct 2nd, 2022 12:53 am

नगर संवाददाता- ऊना
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को प्रात: 10 बजे पुराना होशियारपुर रोड पर नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर तथा एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पार्टी कार्यालय का लोकार्पण करने के बाद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। दोपहर दो बजे वह ऊना से रवाना होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App