राजेश शर्मा शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष

By: Oct 2nd, 2022 12:55 am

कार्यालय संवाददाता – पांवटा साहिब
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा में वार्षिक सत्र 2022-23 हेतु शिक्षक-अभिभावक संघ की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वप्रथम सचिव एवं कार्यालय अधीक्षक नरेश बत्रा ने पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल में संपन्न किए गए कार्यों तथा पिछले वर्ष के आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया। तत्त्पश्चात प्राचार्य डाक्टर प्रमोद पटियाल ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा के साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए व चुनाव अधिकारी नियुक्त किए। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ प्राध्यापक डाक्टर ऋतु पंत व डाक्टर मोहन सिंह चौहान ने नई कार्यकारिणी के गठन हेतु प्रक्रिया आरंभ की।

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष मोहन लाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव कार्यालय अधीक्षक नरेश कुमार बत्रा, सह-सचिव सनमीत कौर, मुख्य सलाहकार संजीव को चुना गया। सदस्यों के रूप में सुरेंद्र भारद्वाज और रजत शर्मा का चुनाव किया गया। कार्यकारिणी में स्टाफ सदस्यों के लिए डाक्टर विम्मी रानी और प्रोफेसर दीपा चौहान व प्रोफेसर सुनील शर्मा को शामिल किया गया। बैठक के समापन उपरांत प्राचार्य कक्ष में नई कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य ने महाविद्यालय में होने वाले कार्यों के लिए कार्यकारिणी के सहयोग हेतु अपने विचार रखे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App