राष्ट्रीय विकास संस्था के वार्षिक सम्मेलन में बांटे अवार्ड, कालीबाड़ी मेें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

By: Nov 25th, 2022 4:04 pm

शिमला। राष्ट्रीय विकास संस्था का वार्षिक सम्मेलन कालीबाड़ी शिमला में संपन्न हुआ। इसमें हिमाचल लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ सदस्य रचना गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी पं जयराम की वीरनारी दुर्लभी देवी को सम्मानित किया गया। रक्तदान के लिए डा. कंचन सिंह, दुष्यंत व दीप राज को सम्मानित किया गया।

हैडकांस्टेबल पवन वर्मा को सम्मानित किया गया। कुपवी छात्र संघ को रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल आर्य समाज व पोर्टमोर के छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्यातिथि ने छात्रों व लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। संस्था के अध्यक्ष डा. ओपी शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि द्वारा संस्था की समारिका समाज कल्याण और छात्री संस्था की समारिका का विमोचन किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App