क्रिसमस सेलिब्रेशन का आगाज, वेलवेट क्लार्क एग्जॉटिका में केक मिक्सिंग के साथ खुशियों की शुरुआत

By: Nov 24th, 2022 12:06 am

चंडीगढ़, 23 नवंबर (ब्यूरो)

वेलवेट क्लार्क एग्जॉटिका में केक मिक्सिंग के साथ हुई क्रिसमस सेलीब्रेशन की शुरुआत हो गई है। होटल में भव्य तरीके से दर्जनों प्रकार के सूखे मेवों को मसालों और अनेकों प्रकार की महंगी वाइन में मिलाते हुए केक मिक्सिंग की शुरुआत हुई। बताया गया कि आगे इस मिश्रण को करीब एक माह तक फर्मंटेशन के तहत रखा जाएगा और उसके बाद इससे प्लम केक तैयार किण् जाएंगे और उन्हें क्रिसमस के मौके पर होटल में आने वाले मेहमानों को परोसा जाएगा। केक मिश्रण समारोह में होटल में ठहरे महमानों को भी इस इवेंट में भागीदार बनाया गया, जिन्होंने केक मिक्सिंग का खूब आनंद लिया पूरी तरह से सजाए गए क्रिसमस ट्री और पृष्ठभूमि में बजने वाले क्रिसमस कैरोल के साथ इस कार्यक्रम को विस्तृत रूप से व्यवस्थित किया गया था। होटल के जर्नल मैनेजर मनिंदर जीत सिंह सिब्बल ने मेहमानों का नेतृत्व किया।

उल्लेखनीय है कि केक मिक्सिंग सेरेमनी को क्रिसमस से पहले खुशियों की शुभ शुरुआत के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। बताया गया कि केक मिक्सिंग सेलीब्रेशन की परंपरा यूरोप में 17वीें सदी में प्रारंभ हुई थी। यह फसलों के मौसम के आगमन का प्रतीक है। इसके जरिये फसलों को अगली फसल तक के लिए इस आशा के साथ संचित किया जाता है कि यह आगे एक और उपयोगी साल लाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App