प्रजामंडल आंदोलन से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी देवीराम शर्मा विदा, गोबिंदसागर किनारे अंतिम संस्कार

By: Nov 25th, 2022 11:38 am

बिलासपुर। बिलासपुर के डियारा सेक्टर निवासी वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवीराम शर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को गोबिंदसागर झील किनारे स्थित श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने बंदूकों से उन्हें सलामी दी।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग चंद्र, एसडीएम रामेश्वर दास और डीएसपी मुख्यालय राजकुमार उपस्थित रहे। 98 वर्षीय देवीराम शर्मा का जन्म 2 दिसंबर, 1924 में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए कई यातनाएं भी झेलीं। महज 18 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रजामंडल आंदोलन में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2020 में उन्हें राष्ट्रपति की ओर से उपायुक्त बिलासपुर ने उनके निवास पर सम्मानित किया था। साथ ही स्वाधीनता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर राज्यपाल ने भी उन्हें शिमला में सम्मानित किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App