ले. जनरल असीम मुनीर होंगे पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का फैसला

By: Nov 24th, 2022 12:56 pm

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को देश का नया सेना अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया है। लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लेंगे जो इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर को नया सेना अध्यक्ष और लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्ज़ा को ज्वॉइन्ट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूचना मंत्री मरियम औरंगज़ेब ने ट्वीटर पर ये जानकारी साझा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App