छोटी गाडिय़ों के लिए जलोड़ी दर्रा बहाल

By: Nov 17th, 2022 12:10 am

स्टाफ रिपोर्टर-बंजार
जिला कुल्लू की ऊंची चोटी जलोड़ी जोत पर गत दिनों बर्फबारी के होने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया था और जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एनएच 305 नए बड़ी मशक्कत के चलते यातायात छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। यह जानकारी एनएच 305 के सहायक अभियंता टेहल सिंह ने देते हुए कहा कि छोटे वाहनो जलोड़ी जोत बड़ी मशक्कत के चलते बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों तथा बसों के लिए जल्द बहाल होगा, लेकिन बड़ी मशक्कत के चलते छोटे वाहनों के लिए जलोड़ी जोत बहाल हो गया है। बर्फबारी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छोटे वाहनों के लिए तो यातायात बहाल हो गया है पर बड़े वाहनों के लिए एनएच 305 जल्द खोलने के लिए मशीनरी तथा कामगारों के माध्यम से जल्द खोलेगा। सहायक अभियंता ने कहा कि जलोड़ी दरे पर बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर चला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बड़े वाहनों के लिए जलोड़ी जोत बहाल होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App