अंग्रेजी गाने पर खूब थिरकीं जाह्नवी कपूर

By: Nov 2nd, 2022 12:01 am

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अंग्रेजी गाना पर डांस किया है। जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह एक अंग्रेजी गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडिया को शेयर किया है, जिसमें वह हाल ही में रिलीज हुए टेलर स्विफ्ट के गाना कर्म पर अपने हेयर स्टाइलिस्ट मार्स पेड्रोजो के साथ थिरकती हुई दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजरआयेंगी।फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App