J&K: घर में आग लगने से मां-बच्चे की मौत, 5 अन्य घायल, सिलेंडर फटने से पेश आया हादसा

By: Nov 24th, 2022 3:56 pm

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को सिलेंडर फटने से घर में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गयी और अन्य पांच लोग भी झुलस गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि पुंछ के चांदीमढ़ में शोखत हुसैन के घर में आग लगने की घटना में हमिदा बेगम(40) और उसके पुत्र अकीब(4) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आग लगने की इस घटना में मवेशी और अन्य पालतू जानवरों के साथ घर का सामान भी जल गया। पुलिस दल ने स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने मलबे से दो शव बरामद किए जबकि घायल मकान मालिक और चार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App