माइनस डिग्री तापमान…काजा में 77.89 प्रतिशत मतदान

By: Nov 14th, 2022 12:11 am

बर्फ के रेगिस्तान में पुरुषों के मुकाबले सबसे ज्यादा महिलाएं मतदान को आईं आगे

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
बर्फ के रेगिस्तान लाहुल-स्पीति के काजा में कड़ाके की ठंड के बीच महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया। पुरुषों से ज्यादा संख्या में आकर महिलाओं ने माइनस डिग्री तापमान में मतदान कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। बता दें कि काजा खंड में 77.89 फीसदी मतदान हुआ। इस बार मतदान की प्रतिशतता भी बढ़ी है। जबकि वर्ष 2017 में 75 फीसदी ही मतदान हुआ था। इस बार 2.89 प्रतिशत मतदान की बढ़ोतरी हुई। इस बार स्पीति खंड में कुल 8247 मतदाता थे। जिनमें 4007 पुरुष और 4239 महिला मतदाता थीं।

इनमें से इस बार 6424 मतदाताओं ने मत डाला, जिनमें 3092 पुरुष मतदाता और 3332 महिला मतदाता शामिल हैं। पुरुष और महिला मतदाता के आंकड़ों को माइनस करें तो महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान कड़ाके की ठंड में किया। लोसर में 130 पुरुष, 142 महिला, क्यामो 46 पुरुष, 41 महिला, हंसा में 132 पुरुष, 111 महिला, हल में 93 पुरुष, 130 महिला, खुरिक में 83 पुरुष, 103 महिला, रंगरिक में 145 पुरुष, 203 महिला, चिचिम में 85 पुरुष 124 महिला, किब्बर में 106 पुरुष, 116 महिला, टाशीगंग 31 पुरुष, 21 महिला, कीह में 75 पुरुष, 88 महिला, हिक्कम में 89 पुरुष, 77 महिला, लांगचा में 57 पुरुष, 60 महिला, काजा में 297 पुरुष, 265 महिला, क्यूलिंग में 56 पुरुष, 76 महिला, लिदांग में 95 पुरुष, 106 महिला, डूमेल में 111 पुरुष, 105 महिला, लालुंग में 142 पुरुष, 175 महिला, ग्यू में 71 पुरुष, 63 महिला, हुर्लिंग में 54 पुरुष, 50 महिला, ताबो में 179 पुरुष, 185 महिला, पोह में 100 पुरुष, 129 महिला, ढखंर में 116 पुरुष, 124 महिला, माने गोग्मा में 147 पुरुष, 162 महिला, गुलिंग में 233 पुरुष, 228 महिला, तंगतियोग्मा में 74 पुरुष, 72 महिला, सगनम में 136 पुरुष, 158 महिला, मुद में 69 पुरुष, 75 महिला, खर में 61 पुरुष, 41 महिला, तेलिंग में 76 पुरुष, 103 महिलाओं ने मतदान किया। काजा खंड के ज्यादातर हर मतदान केंद्रों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने मतदान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App