विशेष

Miss Himachal: अब बालीवुड में धमाल मचाएंगी मिस हिमाचल-2022 की विजेता रिजुल सिंह

By: Nov 15th, 2022 4:25 pm

चमन डोहरु—बैजनाथ

बैजनाथ। प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप दिव्य हिमाचल के मेगा इवेंट मिस हिमाचल की वर्ष 2022 की विजेता रिजुल सिंह अब बालीवुड में नजऱ आएंगी। वह एक गाने में आ रही हैं, जिसके गायक रितिक भारद्वाज भी दिव्य हिमाचल के तराशे हीरे हैं, जो हिमाचल की आवाज के विजेता रहे हंै।

राजवंश फिल्म द्वारा एक हिंदी गाने की शूटिंग हिमाचल की हसीन वादियों कुल्लू ,मनाली, नग्गर में की जा रही है, जिसमें मिस हिमाचल 2022 रिजुल सिंह हैं। राजवंश फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर अंशुल धीमान का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य रहा है कि हिमाचली हुनर को अच्छा प्लेटफार्म मिले। उन्होंने कहा कि दिव्य हिमाचल द्वारा तरह-तरह के इवेंट करवा कर हिमाचल की छिपी प्रतिभाओं को निकाल कर मंच प्रदान किया जा रहा है।

राज बंश फिल्म द्वारा कई तरह के हिमाचली गाने पहले भी फिल्माए गए हैं, मगर इस बार हमनें बालीवुड के लिए गाने फिल्माने के प्रयास शुरू किए, जिसके लिए मिस हिमाचल 2022 रिजुल सिंह पर गाने को शूट करने के लिए मुंबई से डीओपी सीबेकसीन को बुलाया है, जो हिमाचल की हसीन वादियों में गाने को शूट करेंगे और गाने के लिए ख्याति प्राप्त गायक रितिक भारद्वाज होंगे, जबकि म्यूजिक डायरेक्टर पुपांग होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App