एंट्री गेट निर्माण में घटिया सामग्री, चंडी मंदिर एरिया में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

By: Nov 30th, 2022 12:06 am

पंचकूला,  नवंबर (मैनपाल)

वार्ड नंबर 16 के चंडी मंदिर एरिया में बन रहे नगर निगम के गेट में किया जा रहा है घटिया सामग्री का प्रयोग। जानकारी अनुसार यह गेट नगर निगम द्वारा 30 से 40 लाख की लागत से तैयार किया जाएगा, जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। जहां पर कटी हुई बजरी जगह पर गोल बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर कम सरिए का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम का यह गेट कितने दिन टिक पाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया ठेकेदार-नगर निगम के अधिकारी मिलकर नगर निगम को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं।

इस बारे में वार्ड नंबर 16 के एमसी राकेश वाल्मीकि से बात की गई, उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का कोई भी कार्य किया जा रहा है, तो ठेकेदार में अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी किसी भी कीमत पर ठेकेदार व अधिकारियों को को बख्शा नहीं जाएगा। जब इस बारे में नगर निगम के जीई से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाने के गनीमत नहीं की इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे गेट में कितनी मिलीभगत है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App