छात्रों को बताया संविधान का महत्त्व

By: Nov 27th, 2022 12:45 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- ऊना
भारत के संविधान दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल अरनियाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य धीरज शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों को भारतीय संविधान के बारे में बताया गया। इस मौके पर छात्रा प्रिमिता ने स्कूल के विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना पढक़र सुनाई गई। वहीं, छात्र छात्राओं से देश के अच्छे नागरिक बनने का आह्वान करते हुए प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने कहा कि संविधान का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इशानवी और निहालिका ने संविधान पर आधारित कविताएं प्रस्तुत की।

इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनिका ने प्रथम स्थान अर्जित किया। वेदांत ने द्वितीय और राशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि इसके अतिरिक्त आहना, नव्या, अंशिका, अभिनव, पारुल, अनवी, नित्या समेत अन्यों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App