करसोग में चार कमरों का मकान चढ़ा आग की भेंट, लाखों की संपत्ति जलकर राख

By: Dec 2nd, 2022 1:46 pm

मंडी। उपमंडल करसोग के दूरदराज महोग क्षेत्र में शेष मुहाल में शुक्रवार सुबह 4 कमरों का एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की इस घटना में घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। इस घटना में पीड़ित कालिदास पुत्र डोम सिंह निवासी गांव शेश का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना की पुष्टि करते हुए तहसीलदार करसोग धर्मपाल नेगी ने कहा कि उपमंडल अधिकारी नागरिक सुरेंद्र ठाकुर के दिशा निर्देश अनुसार पीड़ित परिवार के लिए राहत सामग्री आदि प्रदान करने की प्रक्रिया अमल में ला दी गई है। नुकसान की रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App