रघुनाथ को श्रेष्ठ दिव्यांग अवार्ड, ऊना के होनहार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया सम्मानित

By: Dec 4th, 2022 10:49 pm

ऊना के होनहार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिल्ली में किया सम्मानित,साइकिलिंग में विशेष उपलब्धियों पर मिला सम्मान

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना

साइकिलिंग में स्वर्ण पदक जीत चुके ऊना शहर के वार्ड नंबर एक निवासी रघुनाथ सिंह कुटलैहडय़ां को श्रेष्ठ दिव्यांग अवार्ड से अलंकृत किया गया। वल्र्ड डिस्ऐबिलिटी डे दिवस के उपलक्ष्य पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने रघुनाथ को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन विकलांग व्यक्तियों के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, नई दिल्ली द्वारा किया गया। बताते चले कि रघुनाथ सिंह कुटलैहडिय़ां को साइकिलिंग का शौक हैं और उसने साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर देश भर में नाम कमाया हैं। रघुनाथ ने दो बार नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि एक बार रजत पदक जीता है।

2019 में अबु धाबी में हुए वल्र्ड समर गेम्स स्पैशल ओलंपिक में साइकलिंग में स्वर्ण पदक जीता था। जबकि पांच किलोमीटर में रजत पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया था। इससे पहले शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा भी रघुनाथ को सम्मानित किया जा चुका है। साइकिलिंग में उनकी विशेष उपलब्धियों के चलते ही अब देश भर में उनका चयन हुआ है और उन्हें श्रेष्ठ दिव्यांग पुरस्कार से नवाजा गया है। पूरे देश से 1210 आवेदन आए थे, जिसमें से 29 का ही चयन हो पाया। इसमें रघुनाथ कुटलैहडिय़ां शामिल हैं। रघुनाथ के पिता एसएस कुटलैहडिय़ा व माता मधु कुटलैहडिय़ां ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर नाज है। उन्होंने इसके लिए माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App