विश्वास के काबिल नहीं बाइडेन और अमरीका

By: Dec 1st, 2022 12:04 am

यूक्रेन युद्ध में भारत ने तटस्थता का परिचय देते हुए रूस को यह साफ संदेश दिया है कि यह युद्ध का युग नहीं है और एक तरफ जब रूस पश्चिमी देशों के अपार प्रतिबंधों का सामना कर रहा है, भारत ने रूस से तेल का आयात कर रूसी अर्थव्यवस्था को कुछ सहारा अवश्य दिया है। यह बात अमरीका को भी काफी चुभ रही होगी। लेकिन नि:संदेह भारत रूस का परंपरागत सहयोगी है और अमरीका ने हमेशा भारत के शत्रु पाकिस्तान का साथ दिया है। गत दिनों अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया और साथ ही उसे फाट्फ की ग्रे लिस्ट से बाहर करवा दिया। लड़ाकू विमानों की मरम्मत के नाम पर उसे भारी राशि भी दी गई। इससे जाहिर होता है कि अमरीका पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।

-अक्षित, आदित्य, तिलक राज गुप्ता, रादौर, हरियाणा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App