विशेष

HP Election-2022 : तीसरे विकल्प से दूर रहा हिमाचल

By: Dec 8th, 2022 11:50 pm

कांग्रेस-भाजपा में सत्ता का फैसला, तीन निर्दलीय भी जीते

स्टाफ रिपोर्टर—शिमला

चुनाव में तीसरा विकल्प इस बार खाता भी नहीं खोल पाया है। प्रदेश में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। जिसमें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से केएल ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और देहरा से आजाद प्रत्याशी होशियार सिंह ने जीत हासिल की है। वहीं अगर तीसरे विकल्प की बात की जाए तो तीसरे विकल्प के रूप में चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी, मकपा, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी प्रदेश के विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाई है। विधानसभा चुनाव में इस बार मकपा ने 11 उम्मीदवार, आप ने 67 प्रत्याशी, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी ने 29 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे। हिमाचल प्रदेश इस बार भी अपनी चुनावी आदत को नहीं बदला है। इस बार भी प्रदेश की जनता ने सत्ता का फैसला कांग्रेस और भाजपा दो दलों के बीच ही किया है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में वर्ष 2007, 2012, 2017 के चुनाव में तीसर विकल्प से माकपा और बीएसपी से अधिक वोट आजाद उम्मीदवारों को मिले हैं।

भाजपा के 18 बागियों में से एक को मिली जीत

विधानसभा चुनाव में भाजपा के 18 बागियों में से एक मात्र नालगढ़ की सीट पर केएल ठाकुर ने जीत हासिल की है। विधानसभा चुनाव मैदान में केएल ठाकुर ने बतौर आजाद प्रत्याशी 33427 मत हासिल किए हैं। केएल ठाकुर ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी पछाड़ते हुए 13264 मतों से विजय हासिल की है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से टिकट न मिलने से बागी हुए 18 उम्मीदवारों पर बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App