Jairam Thakur: दिल्ली में वोट मांग रहे सीएम जयराम ठाकुर, नगर निगम चुनावों के चलते प्रचार में डटे

By: Dec 2nd, 2022 12:08 am

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन दिनों दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की ओर से प्रचार कर रहे हैं। इन प्रत्याशियों के लिए सीएम जयराम ठाकुर जनसभाएं कर रहे हैं। ागुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशियों के आयोजित जनसभाओं का संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने शास्त्रीनगर वार्ड नंबर-70, शालीमार बाग-बी वार्ड नंबर-56 और रोहिणी-डी वार्ड नंबर -56 में जनसभाओं का संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और सभी लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन यह विचित्र लगता है कि यहां कि राज्य की सरकार के नेता झूठ बोलने में नंबर वन हैं।

केजरीवाल मासूमियत के साथ झूठ बोलते हैं, लेकिन अब सारा पर्दा उठा चुका है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी वही पार्टी है, जिसका उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ। आज दिल्ली में आठ साल सरकार के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी के मंत्री जेल की सलाखों के पीछे हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप उन पर है। जयराम ने कहा कि केजरीवाल चुनाव से पहले हिमाचल भी आए थे। उनके मंत्री हिमाचल के प्रभारी थे, वह भी हिमाचल आए, लेकिन आज जेल के अंदर हैं। आप ने हिमाचल में 67 सीटों पर चुनाव लड़ा है और सभी सीटों पर उसकी जमानत जब्त होने जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App