KVS: केंद्रीय विद्यालय में निकली बंपर भर्तियां, अभ्यर्थी 26 दिसंबर तक करें ऑनलाइन अप्लाई

By: Dec 6th, 2022 1:12 pm

नई दिल्ली। केंद्र में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। केवीएस यानी केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीचिंग और नॉन टीचिंग के विभिन्न पदों पर भर्तियों की अधिसूचना जारी की है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर 26 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 13,404 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
पद                   रिक्तियां
प्राथमिक शिक्षक – 6414
टीजीटी – 3176
पीजीटी – 1409
लाइब्रेरियन – 355
प्राथमिक शिक्षक (संगीत) – 303
प्रिंसिपल – 239
वाइस प्रिंसिपल – 203
सहायक आयुक्त – 52
वित्त अधिकारी – 6
सहायक अभियंता – 2
सहायक अनुभाग अधिकारी – 156
हिंदी अनुवादक- 11
वरिष्ठ सचिवालय सहायक – 322
जूनियर सचिवालय सहायक – 702
स्टेनोग्राफर ग्रेड (2) – 54


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App