पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कास्टिलो को पद से हटाया, डीना बोलुआर्टे बनी पहली महिला राष्ट्रपति

By: Dec 8th, 2022 2:58 pm

लीमा। पेरू में जबरदस्त राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रपति पेड्रो कास्टिलो पर लगातार नैतिकता के प्रति अक्षमता दिखाने का आरोप लगाते हुए लाए गए महाभियोग चलाकर डीना बोलुआर्टे को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। बोलुआर्टे ने 26 जुलाई 2026 तक देश के राष्ट्रपति के रूप में ईश्वर, गृहराज्य और सभी पेरूवियाई नागरिकों को साक्षी मान देश के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति बने रहने की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह के दौरान बोलुआर्टे ने कांग्रेस द्वारा बुलाए गए सत्र में पूर्व राष्ट्रपति कैस्टिलो के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया जिसमें 101 मत इस प्रस्ताव के पक्ष में जबकि छह विपक्ष में पडे साथ ही 10 सदस्य अनुपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App