RBI: जनता को बड़ा झटका; सभी तरह के लोन महंगे, आरबीआई ने 0.35 फीसदी बढ़ाई रेपो रेट

By: Dec 7th, 2022 10:36 am

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनता को एक बड़ा झटका दिया है। नए फैसले के मुताबिक आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके मुताबिक अब रेपो रेट 5.90 से बढक़र 6.25 हो जाएगी। यानी कि आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसका असर यह होगा कि अब होम लोन सहित तमाम तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। यानी कि अब लोग कर्ज लेते हैं, तो उन्हें ज्यादा ब्याज देना होगा।

आरबीआई की मानिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट बढ़ाने का ऐलान किया। इसके अलावा आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2022-23 की ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहने का भी अनुमान लगाया है। यहां बता दें कि रेपो रेट बढऩे से लोगों को कर्ज लेने पर ज्यादा ब्याज देना होगा। होम लोन-व्हीकल लोन पर अब ईएमआई बढ़ जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App