100 मीटर दौड़ में साक्षी सबसे आगे

By: Dec 4th, 2022 12:18 am

जिला स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, मानसिक रूप से विकलांग स्पर्धा में 100 मीटर दौड़ में आशीष बने विजेता

कार्यालय संवाददाता- हमीरपुर
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर द्वारा विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग खिलाडिय़ों के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। बाल स्कूल मैदान में खिलाडिय़ों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ चयन आयोग के उपसचिव एचएएस संजीव शर्मा ने किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलने के प्रति जागरूक किया। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग हमीरपुर के जिला अधिकारी पूर्ण सिंह कटोच ने मु यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि 13 से 17 आयु वर्ग के बहरा प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में पहचान संस्थान का आदित्य प्रथम व दिव्यांश द्वितीय रहा, जबकि लड़कियों में शबनम प्रथम व बाल स्कूल हमीरपुर का शिवांश द्वितीय रहा। शारीरिक रूप से दिव्यांग 50 मीटर वॉक में शिवा ठाकुर प्रथम व पहचान संस्था की श्रेया शर्मा द्वितीय रही। मानसिक रूप से विकलांग में 100 मीटर दौड़ में आशीष शर्मा प्रथम, पहचान संस्था का शुभम द्वितीय और साहिल तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में पहचान संस्था की प्रिया कुमारी प्रथम, अदिति द्वितीय और वैशन्वी तृतीय स्थान पर रही। ब्रॉड जंप में पहचान संस्था का आदित्य प्रथम व दिव्यांश द्वितीय रहा।

शारीरिक रूप से दिव्यांग में साफ्ट बाल में पहचान संस्था की श्रेया शर्मा प्रथम व शिवा ठाकुर द्वितीय रहा। बैडमिंटन में जलाड़ी स्कूल का आर्यन परमार विजेता रहा। बॉकी में पहचान संस्था का शुभम, सुपर्व, श्रेया व प्रिया प्रथम और कार्तिक, शिवांश, विवेक व आशीष द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में 100 मीटर वॉक में शिवांश प्रथम व नमन द्वितीय रहा। इसी तरह 18 से 35 आयु वर्ग में नेत्रहीन में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, बहरा में 100 मीटर दौड़ में पहचान का अभिषेक प्रथम, शारीरिक रूप से दिव्यांग में 100 मीटर दौड़ में गलोड़ का शुभम प्रथम व चौकी का शगुन द्वितीय रहा। मानसिक रूप से विकलांग में 100 मीटर दौड़ में पहचान संस्था का विशाल प्रथम व सूपर्व द्वितीय और नीतिन तृतीय रहा। शारीरिक रूप से दिव्यांग में 200 मीटर दौड़ में कमलराज प्रथम, शुभम कुमार द्वितीय और शगुन तृतीय रहा। मानसिक रूप से विकलांग में 200 मीटर दौड़ में पहचान संस्था का विशाल प्रथम व नीतिन द्वितीय रहा। बहरा में 400 मीटर दौड़ में पहचान संस्था का अभिषेक प्रथम रहा। शारीरिक रूप से दिव्यांग में 400 मीटर दौड़ में चौकी का शुगन प्रथम रहा, जबकि लड़कियों में बहरा में 400 मीटर दौड़ में शवनम प्रथम रहा। नेत्रहीन में 400 मीटर दौड़ में साक्षी द्वितीय रही। 50 से अधिक दिव्यांग खिलाडिय़ों ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App