भारत जोड़ो यात्रा के मायने…

By: Dec 2nd, 2022 12:05 am

राहुल गांधी 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं और यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा में लगभग 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। इस यात्रा का पहला मकसद कांग्रेस पार्टी का खोया हुआ जनाधार पुन: प्राप्त करना है और दूसरा महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल तैयार करना है। यह ठीक है कि कई जगह इस यात्रा को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है, लेकिन क्या 2024 के आम चुनावों में यह जनसमर्थन वोटों में तब्दील होगा। राहुल गांधी अपनी ओर से कांग्रेस पार्टी को दोबारा अच्छी स्थिति में लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पार्टी को केंद्र की सत्ता में लाने के लिए जनता के सामने एक स्पष्ट विजऩ रखना होगा क्योंकि भारत की जनता देशहित की नीतियों पर विश्वास करती है।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App