अनुष्का ठाकुर बनी चार्टेड अकाउंटेंट

By: Jan 29th, 2023 12:55 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- ऊना
डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना की पूर्व छात्रा अनुष्का ठाकुर ने प्रथम प्रयास में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। अनुष्का ने विद्यालय से वाणिज्य संकाय में जमा दो कक्षा परीक्षा उत्तीर्ण की। तत्पश्चात चंडीगढ़ से कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट व सीए इंटर्न की शिक्षा ग्रहण की। प्रथम प्रयास में ही चार्टर्ड अकाउंटेंट के कठिन चरणों को उत्तीर्ण कर पुणे से आर्टिकलशिप में ट्रेनिंग ली। अनुष्का ने बताया कि उनकी रूचि बैंकिंग फॉरेंसिक व कारपोरेट में थी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने कठिन परिश्रम भी किया। अनुष्का ठाकुर ने अपनी इस उपलब्धि का अपने गुरुजनों व अभिभावकों को दिया है।

अनुष्का ने 2019 में सीए फेस्टिवल में मिस फ्यूजन का खिताब भी जीता और एसएस राखी एंड कंपनी द्वारा उन्हें बेस्ट आर्टिकल के लिए पुरस्कृत किया गया। अनुष्का ने कहा कि उनके पिता अजय कुमार व माता सीमा ठाकुर ने उन पर विश्वास रखा और आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। अनुष्का की इस उपलब्धि के लिए स्थानीय प्रबंधक समिति के उप प्रधान बलविंदर सिंह ने उन्हें बधाई दी और जीवन में सफलता के पथ पर अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएं दी। प्राचार्य अतुल महाजन ने कहा कि इस विद्यालय के छात्रों ने अनेक उपलब्धियों को हासिल कर अपनी समाज में पहचान बनाई है। उन्होंने अभिभावकों व अनुष्का को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App