आत्मा राम कमल सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

चूड़ेश्वर सेवा समिति बोगधार ने तीन साल के लिए बनाई कार्यकारिणी, पांच रिटायर्ड कर्मियों को मिला सम्मान
सिटी रिपोर्टर- नाहन
जिला सिरमौर के आराध्य देव शिरगुल महाराज की सेवा में समर्पित चूड़ेश्वर सेवा समिति बोगधार इकाई का आगामी तीन वर्षों के लिए गठन हुआ है। वहीं चूड़ेश्वर सेवा समिति ने आयोजित कार्यक्रम में चूड़धार धाम की सेवा में समर्पित पांच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया है।
चूड़ेश्वर सेवा समिति बोगधार इकाई के पदाधिकारी सुनील कमल ने बताया कि चूड़ेश्वर सेवा समिति बोगधार की नवगठित कार्यकारिणी का गठन राजेंद्र ठाकुर व सुनील कमल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से आत्मा राम कमल को इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जबकि लक्ष्मण सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललिता शर्मा उपाध्यक्ष व खजान सिंह पुंडीर इकाई के महासचिव चयनित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इकाई में सचिव सोमदत्त कुमार व सुमन सागन होंगी, जबकि श्रद्धानंद कमल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं चूड़ेश्वर सेवा समिति की सात सदस्यीय कार्यकारिणी में जय प्रकाश ठाकुर, रामनंद शर्मा, भजन सिंह पुंडीर, स्नेहलता शर्मा, बृजभूषण, संजीव पुंडीर व पवन शर्मा शामिल हैं। वहीं इकाई से केंद्रीय कार्यकारिणी में सुनील कमल, मोहन लाल तोमर, दिनेश चौहान, अमी चंद कमल, शिव चंद चौहान, बलबीर चौहान व धर्मपाल शर्मा होंगे। इस मौके पर यहां प्रधान ग्राम पंचायत भुटली मानल मोहन लाल, रमेश कमल, सूरत राम, संतराम, चंद्र सिंह, रविदत शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।
ये पांच सेवानिवृत्त कर्मचारी किए सम्मानित
चूड़ेश्वर सेवा समिति में तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में रिटायर्ड नायब तहसीलदार बाबू राम भारद्वाज, सूबेदार सेना अशोक पुंडीर व हितेंद्र चौहान, गृहरक्षा विभाग से रिटायर्ड कर्मी हितेंद्र कमल व जगदीश चौहान को समिति द्वारा सम्मानित किया गया।