अडानी को सबसे बड़ा झटका; दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची से बाहर, 11वें स्थान पर पहुंचे

By: Jan 31st, 2023 11:03 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

दुनिया की टॉप सबसे अमीर शख्सियतों में शुमार भारत के गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है और टॉप-10 अमीर व्यक्तियों की सूची से बाहर हो गए हैं। गौतम अडानी की कुल संपत्ति 84.4 अरब डालर रह गई है, जिसके चलते वह टॉप-10 लिस्ट से बाहर होकर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि मुकेश अंबनी 12वें पायदान पर हैं।

उनकी कुल संपत्ति 82.2 अरब डालर है। इसी के साथ फ्रांस के बनार्ड अरनाल्ट 189 अरब डाल की संपत्ति के साथ नंबर एक पॉजिशीन पर हैं, जबकि टिवट्र के संस्थापक एलन मस्क 160 अरब डालर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ब्लूमर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अमरीका के जेफ बयोस 124 अरब डालर के साथ तीसरे, बिल गेट्स 111 की संपत्ति के साथ चौथे, वारेन बफ्फेट 107 अरब डालर की संपत्ति के साथ पांचवें, लैरी एलिसन 99.5 अरब डालर छठे, लेरी पेज 90 अरब डालर के साथ सातवें, स्टीव वार्मर 86.9 अरब डालर के साथ आठवें, सर्जे ब्रिन 86.4 अरब डालर और कार्लोस स्लिम 85.7 अरब डालर की संपत्ति के साथ दसवें पायदान पर हैं।

गौरतबल है कि गौतम अडानी ने न्यूयार्क स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का जवाब 413 पन्नों में दिया था, वहीं इसके एक दिन बाद सोमवार सुबह हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर पलटवार किया। हिंडनबर्ग रिसर्च ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर धोखाधड़ी को छिपाया नहीं जा सकता। हिंडनबर्ग रिसर्च ने बताया कि उसका मानना है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और रोमांचक भविष्य के साथ एक उभरती हुई महाशक्ति है। हम यह भी मानते हैं कि भारत का भविष्य अडानी समूह द्वारा पीछे किया जा रहा है। समूह ने खुद को भारतीय ध्वज में लपेट लिया है और व्यवस्थित रूप से देश को लूट रहा है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने बयान में कहा कि घंटों पहले अडानी ने हमारी रिपोर्ट पर ‘413 पृष्ठ की प्रतिक्रिया’ जारी की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App