हरियाणा कांग्रेस में बंपर ज्वाइनिंग, आधा दर्जन नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

By: Jan 26th, 2023 12:04 am

 भूपेंद्र हुड्डा-चौधरी उदयभान ने किया जारेदार स्वागत

चंडीगढ़ : हरियाणा में कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी में बंपर ज्वाइनिंग हुई। पूर्व विधायक और भिवानी से जेजेपी प्रत्याशी रहे शिव शंकर भारद्वाज, जींद से पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम गुप्ता के पुत्र और जेजेपी प्रत्याशी रहे महावीर गुप्ता, बीजेपी किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश राणा, महाराज सुखबीर दास, नवीन सांगवान, कपिल शर्मा और राजेंद्र शर्मा के साथ आधा दर्जन नेताओं ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुलाई गई पार्टी डेलिगेट्स, विधायकों, पूर्व विधायकों, कार्यकारी अध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं की बैठक में ज्वाइनिंग समारोह हुआ। भूपेंद्र हुड्डा और चौधरी उदयभान ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में अबतक 15 से ज्यादा बीजेपी-जेजेपी समेत अन्य दलों के पूर्व विधायक और लगभग 50 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। सत्ताधारी दलों को छोडक़र नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। इससे पता चलता है कि प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है और जनता इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।ष्हाथ से हाथ जोड़ोष् अभियान के लिए हरियाणा के संयोजक बनाए गए दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सुभाष चोपड़ा विशेष तौर पर बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए सभी नेता व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने देश और पार्टी को एक नई दिशा दी है। इस दिशा को ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत हर गांव, बूथ और घर-घर तक पहुंचाना है। जनता के सामने केंद्र और प्रदेश सरकार की कुनीतियों को उजागर करना है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने हरियाणा को पूरे देश में विकास के मामले में नंबर वन राज्य बनाया था। इसलिए प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनाकर इसे नंबर वन राज्य बनाना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App